प्रयागराज : देश भर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया

ऐसे में ही सोशल मीडिया पर तिरंगे का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है।
वायरल फोटो में कुछ लोगों के समक्ष तिरंगा झंडे पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों का परोसा गया है। तिरंगे के अपमान होने का जब सोशल मीडिया पर फोटोस वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए होलागढ़ के दहियावां बाजार में धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसकी खबर पुलिस महकमे के साथ अफसरों में पहुंची तो खलबली मच गई वही होलागढ़ के दहियावां बाजार में तिरंगे के अपमान को लेकर धरना प्रदर्शन जारी होने की खबर पर पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर लोगो का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

वायरल तश्वीरों में कुलदीप केशरवानी है जो दहियाँवा बाजार के निवासी है। वह अपने कुछ मुस्लिम साथियों के साथ तिरंगा का अपमान करते दिखा, जिसमें वो तिरंगे पर व्यंजन रखकर खाते दिखे। प्रदर्शन करने वाली जनता से कहा ये तिरंगा का अपमान नहीं कर रहा है बल्कि पूरे भारत का अपमान कर रहा है। जनता ने देर रात सभी दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों पर एफ आई आर दर्ज की गई।

Leave a Comment