शकरकंद खाने से बेहद स्वादिष्ट लगता है, इसे हर कोई खाना पसंद करते हैं। शकरकंद से घरों में हलवा से लेकर मिठाई और सब्जी तक कई सारी चीज बनाई जाती हैं। शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में सहायक होते हैं। सर्दियों में भी शकरकंद आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। बता दे की शकरकंद के कई प्रकार होते हैं, ऐसे में आज हम आपको इसके दो अलग-अलग प्रकार के बारे में बताएंगे जो आमतौर पर बाजार में मिल जाएगा।
शकरकंद के प्रकार
शकरकंद के तो कई प्रकार होते हैं उनमें से कुछ प्रमुख जो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे वो है, सफेद या क्रीम पीले या मट–मैले लाल या बैगनी रंग के होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर एक शकरकंद में फैट 0-107 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट –26 ग्राम, प्रोटीन–2 ग्राम,कैलोरी, 112, फाइबर–3 19 ग्राम विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी,कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
लाल या गुलाबी शकरकंद
गुलाबी शकरकंद खाने में बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है सफेद शकरकंद की तुलना में एक लाल शकरकंद 1 से 2 किलो वजन तक हो सकता है। जमीन के अंदर तेजी से बढ़ने और अच्छी मात्रा में उत्पादन होने से किसान इसे लगाना पसंद करते हैं, इसीलिए आपको बहुत ही आसानी से बाजार में लाल या गुलाबी रंग के शकरकंद मिल जाएंगे।
सफेद शकरकंद
सफेद शकरकंद लाल शकरकंद की तुलना में कम मीठा और टेक्सचर में बालू की तरह होता है सफेद शकरकंद (शकरकंद के फायदे) का आकार लाल की तुलना में ज्यादा बड़ा नहीं होता है। सफेद शकरकंद का छिलका ज्यादा मोटा होता है और काटते वक्त आसानी से परत के परत केले के छिलके के सामान आसानी से निकल जाता है। सफेद शकरकंद का उत्पादन कम होता है, इसलिए किसान इसके बजाय गुलाबी शकरकंद लगाना पसंद करते हैं।