बांदा जिला के शंकर नगर मोहल्ला के रहने वाले एक ही परिवार के बारा लोगों को मधुमक्खी ने किया घायल

शंकर नगर मोहल्ला के रहने वाले एक ही परिवार के बारा लोगों को मधुमक्खी ने किया घायल व्यक्तियों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो किशोर और महिला भी शामिल हैं। घायलों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने पत्थर मारा होगा तो उसकी वजह से मधुमक्खियों ने हम पर हमला किया।

शंकर नगर मोहल्ला के रहने वाले बाबूलाल उम्र 65 वर्ष जो अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे मंगलवार के दिन पुरा परिवार दोपहर के समय छत पर थे। हमारे पड़ोसी के घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। तभी किसी व्यक्ति ने शहद के लालच वस पत्थर मार दिया। जिस पर मधुमक्खियों ने बाबूलाल समेत छत पर मौजूद सभी लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसकी वजह से सभी लोग घायल हो गए। आग जलाने और धुआं करने पर बचाव किया। कुछ व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर बाबूलाल समेत ( शीतल उम्र 50 वर्ष) ( चंदा देवी उम्र 52 वर्ष ) ( अर्जुन उम्र 13 वर्ष ) व (रिया उम्र 11 वर्ष ) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग ज्यादा जख्मी न होने पर डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

Leave a Comment