सीडीओ ने केक काटकर 100 नवजात बालिकाओं का मनाया जन्मोत्सव एवं बच्चों को बेबी किट किया वितरित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित


सीडीओ ने केक काटकर 100 नवजात बालिकाओं का मनाया जन्मोत्सव एवं बच्चों को बेबी किट किया वितरित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में मेगा ईवेन्ट “अनंता”, शुभ होली, कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लैंगिक समानता का आवाहन करने के उद्देश्य से जन समुदाय को जागरूक किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केक काटकर जनपद में जन्म लेने वाली 100 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाते हुये सभी बच्चों को बेबी किट वितरित किया गया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं जनसामान्य को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की शुभकामनायें दी।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री अभिषेक उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बी0ओ0 पीआडी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अधिक संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Comment