रोजगार कार्यालय के माध्यम से शासन के आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन कौशांबी के संयुक्त सहयोग से राजकीय आई0टी0आई0 मंझनपुर कौशाम्बी के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में डस्की कंसल्टेंसी जैसी निजी कंपनियों ने 17, रोहित हाइब्रिड सीड्स गाजीपुर-05, शिवशक्ति बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड-02 और एडको प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर ने 10 लोगों को चुना।

इस जॉब फेयर के लिए अब तक कुल 34 लोगों का चयन किया जा चुका है। कार्यक्रम में कुल 70 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। श्री गौतम धोश, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, श्री एम.एम. शुक्ला, प्राचार्य, श्री विनय कुमार सिंह, आई.टी.आई. प्रदर्शनी के प्रमुख, श्री आर.एन. त्रिपाठी, सहायक श्री विनोद कुमार सिंह, श्री विवेक तिवारी, और श्री महेश लोधी, प्रदर्शनी में भाजपा मंडल के अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल हुए, आईटीआई के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
गुड मॉर्निंग भारत संवाददाता हिमांशू कुमार मिश्रा की रिर्पोट।