मकर संक्रांति पर पतंगों के प्रति उत्साह सजी दुकानें

मकर संक्रांति पर पतंगों के प्रति उत्साह देखते ही बनता है, बच्चे हो या बड़े, लड़के लड़कियां सभी में पतंग को लेकर एक खास लगाव दिखता है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से मकर संक्रांति के दिन तक बच्चे और बड़े पतंगों की खरीदारी में व्यस्त दिखे, पूरे देश में पतंगों की दुकान पर जमकर रौनक दिख रही है।
दुकानों पर विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी वा चमकदार पतंगें, लटाई सजी हुई दिखाई दीं। तरह तरह के रंगों के मंझे भी दुकानदार सजाते और लपेटते दिखे।
गुड मॉर्निंग भारत की टीम मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर और मकर संक्रांति के दिन बाजारों की रौनक देखने निकली, दोनो दिन दुकानों पर रौनक भरपूर रही। कई जगहों पर बच्चे और बड़े पतंग और मंझे की खरीदारी में व्यस्त दिखे तो कहीं लड़के लड़कियों को पतंगों की खरीदारी करते देखा गया। बाजार को देखते हुए लग रहा है की संक्रांति को दिनभर छतों पर पतंगबाजी में भरे माहौल में वो काटा वो मारा की गूंज सुनाई देने के आसार हैं।
मैदानों पर भी लड़के और बुजुर्ग पतंगबाजी करते हुए दिखाई दिए।

Leave a Comment