कौशाम्बी महेवा घाट पुलिस ने पकड़ी 10 करोड़ की अफीम, सात बिस्वा के खेत में हो रही थी अफीम की खेती


करोड़ों की अफीम पर एसपी का कहर, महेवाघाट पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपराध पर लगाया विराम।

कौशाम्बी ब्यूरो – यमुना नदी के किनारे स्थित थाना महेवाघाट में बढ़ते अपराध पर महेवाघाट पुलिस ने कार्यवाही कर अपराध पर विराम लगाया है।

एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर महेवाघाट पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।जिसके क्रम में महेवाघाट पुलिस ने रानीपुर गांव से अफीम की अवैध खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास लगभग भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपयों की कीमत बताई जा रही है।

प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी लगभग 6 बिस्वा जमीन पर अफीम की खेती कर रहे थे जिसकी सूचना जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक महेवघाट रोशनलाल को मिली।घटना को प्राथमिकता से लेते हुए महेवाघाट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिस पर पूरा वाक्य सही साबित हुआ।पुलिस ने खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत जेल भेजा जा रहा है।_

_एसपी ने बताया की तीनों युवक अफीम की खेती कर बढ़िया व्यवसाय करना चाहते थे जिससे करोड़ों रुपए की आमदनी हो सके।पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और अपराधियों के अपराध पर पूरी तरह से विराम लगा।

रिपोर्ट – हिमांशु कुमार मिश्रा..
(पत्रकार) कौशाम्बी

Leave a Comment