कौशाम्बी : भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

केसरवानी गेस्ट हाउस में हौली पर निवासी ललित कुमार शुक्ल द्वारा आयोजित भागवत कथा में लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है जहाँ संगीतमयी कथा प्रवक्ता विदुषी सुश्री देवा भारती द्वारा भक्ति रस का अनुश्रवण कराया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथावाचिका ने विदुर सुलभा प्रसंग एवम ध्रुव प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया है उन्होंने मौजूद भक्तों को संगीतमयी वचनों से बताया ज्ञान से प्रेम श्रेष्ठ है। प्रेम में ऐसी शक्ति है जो जड़ को भी चेतना बना देता है। वस्तु का परिवर्तन करने की शक्ति ज्ञान में नहीं प्रेम में है।

अतः सभी में भगवान का रूप देखकर प्राणी मात्र से प्रेम करें कथा प्रवक्ता ने कहा ध्रुव अटल सत्य कारण भगवान को नारायण रूप में औतार लेना पड़ा भक्तों के प्रकारों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा सुलभा और विदुर की अनन्य प्रेम भक्तों से भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के छप्पन भोग को छोड़कर झोपड़ी में जाकर साग पत्ती का भोग पाया है।

ईश्वर प्रेम से तृप्त होते हैं जब किसी भक्त का हृदय प्रेम से भर आता है तो निष्काम होने पर भी सकाम बन जाते हैं। आज के मुख्य जजमान ललित कुमार शुक्ला नंदकिशोर शुक्ला उमेश मिश्रा राधारानी पांडे सतीश मिश्रा सचिन केसरवानी प्रशांत केसरी पप्पू सिंह आलोक सिंह प्रेम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

गुड मॉर्निंग भारत संवाददाता हिमांशू कुमार मिश्रा की रिर्पोट।

Leave a Comment