बांदा : युवती ने फांसी लगाकर जान दी ,परी जनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पति की प्रताड़ना से परेशान युवती ने पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहपुर जिले के भदवा गांव निवासी अंकिता सिंह (25) पत्नी अविनाश सिंह यहां शहर के धीरज नगर मुहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। रविवार की दोपहर उसने कमरे के अंदर पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों को आशंका हुई। रोशनदान से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन अंकिता को लेकर जिला अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां नीलम सिंह निवासी पचनेही थाना देहात कोतवाली ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले की थी। उसका पति दिल्ली में एक बैंक में काम करता है। अंकिता ससुराल में ही रहती थी। इधर एक वर्ष पहले उसके ससुर की मौत हो गई। ससुर की मौत के बाद से अंकिता पति के साथ दिल्ली में रहना चाहती थी। लेकिन पति उसे दिल्ली नहीं ले जाना चाहता था। मां नीलम का आरोप है कि ननद और देवर ने दिल्ली न ले जाने का विरोध किया था। इस पर देवर और ननंद ने अंकिता को पीटा था। एक वर्ष तक वह अपने मायके में रही। इसके बाद वह अपने धीरज नगर स्थित मकान में आकर रहने लगी। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। दो दिन पहले पति का फोन आया था। फोन पर ही पति ने उसे अपशब्द कहे। पति की बातों से वह परेशान हो गई। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Leave a Comment