नेहरू युवा केंद्र व खेल मंत्रालय भारत सरकार प्रयागराज की डी.वाई.ओ.जागृति पांडेय के निर्देशानुसार ब्लाक कौंधियारा की वालंटियर सावित्री प्रजापति के नेतृत्व में घूरपुर के पंवरी ग्राम पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर( मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों का वंदन) कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और भारी संख्या में पौधरोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पौधरोपण करने के लिए पौधे भी वितरित किए। उक्त अवसर पर महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मंडल कौंधियारा व विधायक प्रतिनिधि बारा दिनेश प्रजापति, विवेक कुशवाहा,चंद्रमा प्रजापति ,चक्रेश मालवीय, विजय शंकर पांडेय ,तथा अमित त्रिपाठी ,नरेंद्र कुमार यादव, रमाकांत प्रजापति, प्रिंस मिश्रा, आंचल केसरवानी, साजिया, रजनी शर्मा, शिवानी सिंह ,अनिता कुशवाहा आदि प्रमुख लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज किया।
फोटो।