प्रयागराज : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

ठाकुर राम प्रताप सिंह बालिका इंटर कालेज की सैकड़ों छात्राओं ने सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जीटी रोड बीकापुर स्कूल से निकली यात्रा करीब तीन किलोमीटर पूरा हनुमानगंज क्षेत्र भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लहराते बच्चे जंगे आजादी के जोशीले गीतों को बुलंद आवाज में गा रहे थे।

इंकलाब जिंदाबाद एवं भारत माता की गगनभेदी जयकारों से सड़क पर गुजरने वाले लोग भी अपने भारतीय राष्ट्रीयता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। तिरंगा यात्रा स्कूल के प्रबंधक हरिनारायण सिंह ने शान से राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए शुरुआत की। यात्रा का नेतृत्व स्कूल की प्रधानाचार्या कामाक्षी सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख राजकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह पिंटू, मुकेश, शिवकुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment