8 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम 5:30 बजे सूचना मिली की थाना कोखराज क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पीड़ित बच्ची को इलाज हेतु जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कराए गए। पूछताछ करने पर पीड़िता की मां द्वारा बताया गया कि उसी की बिरादरी का हरिलाल प्रजापति पुत्र अशर्फीलाल प्रजापति निवासी थाना कोखराज मेरे गांव आया, दरवाजे पर खेल रही मेरी पुत्री (उम्र 08 वर्ष) को बहला फुसलाकर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे कुछ दूरी पर धान के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता की मां से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 486/23 धारा 376AB भा0द0वि0 व 5m/6 पाक्सो अधि0 का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन पर जिले की पुलिस और SOG पतारसी,सुरागरसी में जुट गई। आरोपी के बारे में मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली कि अभियुक्त गंगा कछार में छुपा हुआ है, इस सूचना के बाद थाना कोखराज, क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा और SOG टीम के द्वारा दबिश दी गई। अभियुक्त हरिलाल के द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ तमंचे से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्म सुरक्षा में किए गए फायर में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मंझनपुर भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Comment