काशी में देव दीपावली की धूम, 12 लाख दीपों से जगमग हुए घाट, कार्यक्रम में CM योगी भी शामिल

UP के वाराणसी में देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम हुआ. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन किया। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने हुए थे. साफ-सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाट सजाए गए।

देव दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों काशी पहुंचे। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए। इस बार देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत और 150 विदेशी डेलीगेट्स बनारस पहुंचे। उन सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देव दीपावली देखी।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर देव दीपावली पर पहला दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे, कुल्हड़ में चाट व पिलाई जाएगी घाट स्पेशल चाय।
  • वाराणसी में देव दीपावली 70 देशों के राजदूत काशी पहुंच गए हैं।
  • इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे।
  • मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

घाटों पर सजी अर्धचंद्रकार दीपों की माला


वाराणसी में अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी बनने 70 देशों के राजदूत काशी पहुंच गए हैं। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे। मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विभिन्न स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोक कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मेहमानों का स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नदेसर और कैंटोनमेंट स्थित होटल और नमो घाट के अलावा सभी सार्वजनिक चौक चौराहों को झालरों से सजाया गया है। अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया जाएगा। उन्हें कुल्हड़ में चाट और चाय पिलाई जाएगी।

20 वॉच टावर से होगी गंगा के 84 घाटों की निगरानी

देव दीपावली पर गंगा किनारे अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक उमड़ने वाले पर्यटकों के हुजूम की निगरानी 20 वॉच टावर से की जाएगी। प्रत्येक वॉच टावर पर दो-दो आरक्षी वायरलेस सेट, ड्रैगन लाइट और पीए सिस्टम से लैस रहेंगे। अस्सी, दशाश्वमेध, नमो घाट सहित सात प्रमुख घाटों पर बनाए गए वॉच टावर पर दो-दो सिपाहियों के अलावा एक-एक दरोगा भी तैनात रहेंगे।

Leave a Comment