छत्तीसगढ विधान सभा चुनाव के प्रभारी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह को कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई दी
प्रयागराज में पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के राजापुर आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को मिली बड़ी जीत और छत्तीसगढ़ में प्रचार प्रमुख के रूप में सफलता दिलाने में अहम भूमिका पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को छतीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिलने पर बधाई दी।
इस मौके पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है,अब आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी। इस ऐतिहासिक जीत से साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी का पनौती राहुल गाँधी है। जो घमंडी गठबंधन है यह अब कांग्रेस को बाहर करने का निर्णय लेगी।
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, भाजपा चाणक्य अमित शाह का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए छतीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख नेताओं को बधाई व शुभकामनायें दी,बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजू राय,अनिल सिंह,दुर्गेश चतुर्वेदी,विक्रम सिंह पटेल,हिमांशु पाण्डेय (अधिवक्ता), वीरेंद्र पासी, पवन श्रीवास्तव,कौशिकी पटेल, मिथलेश सिंह, सुधांशु पाठक आदि कार्यकर्ताओ ने अपने लोकप्रिय व जनप्रिय, विकास पुरुष विधायक को बधाई दी।