पति ने थाने पर तहरीर देकर प्रेमी पर भगा ले जाने का लगाया आरोप
उतरांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर भरहरी गांव में दो बच्चों की मां पति को नींद की गोली खिलाकर पति के सो जाने पर अपने से कम उम्र की प्रेमी के साथ घर में रखा गहना व नगद लेकर फुर्र हो गई। पीड़ित पति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पत्नी को भगाने की थाने पर तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव का एक युवक जो राजगीर का काम करता है।
उसकी 28 वर्षीय पत्नी पूजा का गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक आशीष कुमार से कई वर्ष पहले प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों अक्सर मौका पाकर मिलते थे। पति को जब पत्नी की करतूत की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। राजगीर युवक अपनी पत्नी को समझाता रहा किंतु 28 नवंबर को राजगीर की पत्नी ने खाने में राजगीर को नशीली गोली खिला दिया। राजगीर सो गया तो आरोप है कि पैसे और आभूषण समेटकर प्रेमी के साथ महिला फरार हो गई।
महिला के दो मासूम बच्चे हैं लेकिन सबसे छोटे बच्चे को वह साथ में लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताते चलें कि इन दोनों की प्रेम कहानी में कई बार थाने में भी मामला पहुंचा । लेकिन महिला की मां और उसकी बहन तथा कथित प्रेमी की साठ गांठ के चलते उल्टा राजगीर को ही फंसाने की साजिश की गई जिसका एक ऑडियो भी राजगीर के पास है। वही राजगीर युवक पत्नी के करतूत से सदमे में दर बदर भटकने को मजबूर हो गया है।
उसने बताया कि उसकी जिंदगी की सारी कमाई को पत्नी लेकर चली गई। राजगीर ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को भगाने में उसके ससुराल वालों का पूरा सहयोग है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले जांच में जुटी हुई है।