कौशाम्बी : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव परिजनों ने हत्या की आशंका

मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शव के पैर जमीन तक पहुंच रहे थे। पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोर्रो गांव के रहने वाले सुरेश (45) पुत्र स्वर्गीय महिपाल मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाता था। बुधवार की रात वह काम से लौटा तो शराब के नशे में धुत था। रात का खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। सुबह सुरेश का शव गांव के बाहर सिंचाई विभाग के पीछे बाग में पेड़ की डाल से लटका मिला। लोगों ने अंदाजा लगाया कि सुरेश की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाया गया।पुलिस कारणों का लगा रही पता परिवार के लोगों ने सुरेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कब्जे में ली गई सुरेश के शव का पुलिस ने पंचनामा किया। दर्ज पंचनामे में उसके शरीर और माथे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। रात में खाना खाकर घर में सोया था।मृतक के बेटे मलखान ने बताया कि पिता रात में शराब के नशे में धुत थे। जिस पर उन्हें खाना खिला कर सोने के लिए कमरे में भेज दिया गया। वह किस हालत में बाग तक पहुंचे। कब उन्होंने मौत को गले लगा लिया, किसी को कुछ पता नहीं। तरह से उसके पिता लटके मिले उससे तो हत्या कर उसे आत्महत्या बनाने की कोशिश लग रही है। मंझनपुर इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

गुड़ माॅर्निंग भारत संवाददाता हिमांशु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।

Leave a Comment