रसोई गैस कीमत की बढ़ोतरी के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, डायट मैदान में किया प्रदर्शन

रसोई गैस कीमत की बढ़ोतरी के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, डायट मैदान में किया प्रदर्शन

बोले सरकार ने रंग में भंग डाल दिया

कौशांबी। जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार के दिन डायट मैदान में रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने डर कर सरकार विरोधी नारे लगाए। नेताओं के मुताबिक, बीजेपी सरकार में पहले ही बेतहसा महगाई थी। रसोईं के दाम 50 रुपए बढ़ाकर सरकार ने होली के रंग में भंग डाल दिया है।मंझनपुर जिला मुख्यालय से डायट मैदान के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में गैस सिलेंडर लेकर मार्च निकाला। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता ने एकत्रित होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने होली के त्योहार से पहले रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर बोझ डालने की बात कही।उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी बढ़े गैस के दामों पर नेताओ व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। आरोप लगाया गया कि बीजेपी सरकार अपने पूंजीपति मित्रो के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही है। प्रदर्शनकारी नेताओ ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाकर गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि बढ़ी कीमतें जल्द वापस न हुई तो वह सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने बताया, भाजपा की सरकार बेतहासा महंगाई है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। रसोई गैस की कीमत पहले से ही 1130 रुपए थी। बावजूद इसके त्योहार से पहले 50 रुपए गैस वृद्धि ने आम आदमी की होली के रंग में भंग डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस होने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। अभी पहले चरण में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरे चरण में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Comment