कौशाम्बी : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत सिर कुचलकर हत्या करने की जताई जा रही आशंका

थाना पिपरी की रहने वाली शान्ति देवी पत्नी स्वर्गी जगरूप उम्र 70 साल निवासी औधन की रहने वाली है। मंगलवार रात्रि को घर मे महिला अकेले सो रही थी। आज सुबह उसका बेटा रमेश पाल घर मे आया और देखा ताला बंद था बगल की दीवार पर चढ़ कर देखा तो उसकी मां का सिर कुचला शव पड़ा हुआ था यह देखते ही युवक के होश उड़ गए। उसके बेटे ने तुरंत आसपास के लोग और ग्राम प्रधान को सुचना दी तो सभी लोग इकठ्ठा हुए और पुलिस को सुचना दी। सुचना पर पहुंचीं शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दीया। जैसा कि महिला के 6 पूत्र थे। एक बेटा सुरेश पाल अराई में अपने ससुराल मे रहता है। दूसरा बेटा रमेश पाल गांव मे ही रहता है। और तीसरा बेटा भी गांव मे रहता है। और चौथा बेटा काठ गांव मे रहता है। पांचवा भी काठ गांव मे ही रहता है और छटवा बेटा चराई में रहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

गुड मॉर्निंग भारत संवाददाता हिमांशू कुमार मिश्रा की रिर्पोट।

Leave a Comment