प्रतापगढ़ : सियार के हमले से 3 लोग घायल

पट्टी तहसील इलाके के धूती गांव में पागल सियार के हमले से तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी पट्टी लेकर आए जहां पर उनका इलाज कराया गया।
पट्टी तहसील क्षेत्र के धूती गांव के रहने वाले अजब नारायण 58 वर्ष पुत्र राम अभिलाख सोमवार को दिन में 1:00 बजे घर के पास बैठे थे इसी बीच जंगल की तरफ से सियार आया और हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। धूती के बाद पड़ोस गांव में तरदहा गांव में जा पहुंचा जहां पर घर के बाहर खेल रहे आदर्श पुत्र विकास के ऊपर हमलावर हो गया यह देख पिता बचाने के लिए दौड़ा तो काट कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पागल सियार को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे मार डाले और घायलों का इलाज पट्टी सीएससी में चल रहा है।

Leave a Comment