गले की खराश को करें दूर, सुखे पड़ गए नींबू में थोड़ा सा सेंधा नमक के साथ थोड़े से सूखे हुए या ब्राउन हो चुके नींबू का रस लेने से गले की खराश दूर होती है, और साथ ही साथ यह पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। सूखे हुए नींबू में कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं। जो आपके शरीर को फायदा दे सकते हैं।
चॉपिंग बोर्ड क्लीन करें

किचन में रखा चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल रोजाना बहुत सारे काम में होता है, और इसकी सफाई भी बहुत जरूरी है। आप इसकी सफाई सूखे हुए नींबू से कर सकते हैं। आप नींबू को बीच में से काट ले और फिर उसे चॉपिंग बोर्ड को साफ करें।
ब्लेंडर की सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल

ब्लेंडर में रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाली चीजों को पीसते हैं। जिस वजह से इसमें चिकनाई जमी रह जाती है। ऐसे में आप ब्लेंडर की सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चुटकी बेकिंग सोडा के साथ आप सूखे हुए नींबू के छिलके को ब्लैडर में रगडि़ए। ऐसे में आपके ब्लेंडर की सफाई बहुत ही अच्छी तरह से हो जाएगी। भले ही आपने उसमें कुछ भी पीस हो चाहे तो इसके बाद नार्मल पानी या गुनगुने पानी से साबुन लगाकर साफ कर लें। ऐसा करने से इसमें रही बदबू भी चली जाएगी।
फुट स्क्रब के लिए करें इस्तेमाल

सूखे हुए निंबुओ को फुट स्क्रब के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इन्हें ऐसे ही काट कर अपने पैरों और एड़ियों पर रगड़े। यह आपके पैरों को बहुत अच्छे से साफ कर देगा और पैर चमक उठेंगे।