शरीर में है आयरन की कमी? डाइट में शामिल करें यह जूस

शरीर के सही तरह से  बॉडी के पार्ट्स फंक्शन करने के लिए आयरन कैल्शियम और भी कई विटामिन व मिनरल्स का लेवल सही होना जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो जाती है। इससे शरीर में हिमोग्लोबिन बनाना कम हो जाता है,और कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती है। आयरन की कमी होने पर सांस लेने में परेशानी,थकान, सर दर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का  अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम  होना है।  जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। यहां हम आपको एक हेल्दी जूस के बारे में बता रहे हैं,  जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकता है।

चुकन्दर और गाजर का जूस

आयरन की कमी को को दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस फायदेमंद है। चुकंदर आयरन से भरपूर होता है यह खून को साफ करता है, बॉडी को डिटॉक्स करता है और स्किन को ग्लोइंग बनता है। गाजर शरीर में मौजूद आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है जो की खून बनाने में मदद करता है। गाजर में फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, यह डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। चुकंदर में फोलेट भी अधिक मात्रा में होता है। यह हमारी कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई में सुधार होता है। नींबू में विटामिन सी होता है, यह शरीर में आयरन के ऑब्जरवेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

नारियल पानी के साथ हेल्दी सीड्स

1/4 टी स्पून हलीम और 3/4 टी स्पून तुलसी के बीज के साथ नारियल पानी ले नारियल पानी शरीर में आयरन लेवल के आपूर्ति करने और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है। वही हलीम के बीजों में आयरन अधिक मात्रा में होता है। हिमोग्लोबिन के निर्माण और एनीमिया को कम करने के लिए नारियल पानी का सेवन अधिक लाभदायक है। बेसिल सीड्स, हीमोग्लोबिन की सिंथेसिस में मदद करते हैं। भीगे हुए ओलिव और बेसिल के सीड्स, नारियल पानी में बताई हुई मात्रा में डालें और इसे  पिएं। शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इसे शाम के समय पिएं।

चुकंदर का रायता

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आपको चुकंदर के रायते का सेवन करना चाहिए। इसे आपको नारियल दही या A2 दही में बनाना है। इसमें विटामिन b12 अधिक होता है। जो की हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनाने में बॉडी की मदद करता है। चुकंदर में आयरन और फोलेट होता है। जो की इन्फ्लेमेशन को कम करता और एनीमिया को रोकता है। पुदीना (पुदीना के स्किन के लिए फायदे) में विटामिन सी होता है। जो की आयरन के ऑब्जर्वेशन में मदद करता है। काली मिर्च और रॉक साल्ट डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

Leave a Comment