विरोध में आज राजस्थान बंद,पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारे
राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में कल दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस हत्या से पूरे राजपूत समाज में आक्रोश है। जयपुर में प्रदेश और देशभर से राजपूत नेता पहुंच रहे हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया है।
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है। आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। ईश्वर से गोगामेड़ी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बयान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुखदेव सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन का फेलियर बताया। उन्होंने कहा- सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। वह लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, पर उसकी अनदेखी की गई जिसके चलते यह घटना हुई। सीपी जोशी ने कहा कि मेरी पुलिस से निरंतर बात चल रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ट्वीट
शेखावत जी ने लिखा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।
वसुंधरा राजे ने कहा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे।
गोगामेड़ी हत्याकांड पर अन्य नेताओं का बयान
वसुंधरा राजे ने कहा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे।
शिवराज सिंह चौहाने ने कहा, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, सुखदेव सिंह जी गोगामेडी पर कायराना हमला करके हत्या निंदनीय है कुछ देर में जयपुर पहुंच रहा हूं। राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि जल्द से जल्द इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करे, अन्यथा होने वाले प्रतिकूल परिणामों के लिए सरकार और प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा।
गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में आज राजस्थान बंद, पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारे
राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में ही तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद राज्य में तनाव बढ़ गया है। जयपुर, जोधपुर, अलवर समेत कई जगहों से प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। चूरू में सरकारी बस पर पथराव कर दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजस्थान के अन्य समुदायों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज यानी बुधवार को राज्यव्यापी बंद का एलान किया है।