राकेश कुमार
आरा/बड़हरा – कृष्णागढ थाना क्षेत्र के मझौली गंगा घाट पर खेत काटने के लिए गंगा नदी के उसपार जा रहे मजदूरों से भरी एक छोटी नाव सोमवार की देर शाम में गंगा नदी में डूब गई। इस दौरान दो महिला मजदूर समेत एक किशोर लापता है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी अवधेश सिंह सासाराम जिला से मजदूरों को लेकर गंगा नदी के उसपार दियारा इलाके में खेसारी तथा मसूर की फसल काटने के लिए जा रहे थे। इस दौरान छोटी नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर नाव त्रिभुवानी अस्पताल के समीप गंगा नदी में डूब गई। इस दौरान दो महिला मजदूर समेत एक 11 वर्षीय एक किशोर लापता है। नाव हादसा के दौरान गंगा नदी में लापता महिला सासाराम जिला के करगरहर थाना क्षेत्र के ठोरसन गांव निवासी गिरिजा राम की पत्नी सोमारिया देवी तथा ज्ञानचंद राम की पत्नी शारदा देवी लापता है। वही मझौली गांव के लव सिंह के 11 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार भी लापता है। इस दौरान मझौली गांव में स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। कृष्णागढ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि लापता लोगो को ढूंढने का कार्य सुबह से किया जाएगा। गंगा नदी में दो महिला मजदूर समेत तीन लोग लापता है। घटनास्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी रामबचन राम ने बताया कि सुबह से लापता लोगों को ढूंढने का काम किया जाएगा।