शशि कुमार सुमन
पिरो — तरारी प्रखण्ड स्थित सिकरहटा थाना के सामने रोड पर जब्त खडे ट्रक में टकराने से बाईक सवार दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई।सडक हादसे से स्थानीय पुलिस के बेतरतीब ढंग से जब्त गाड़ियों को सड़क पर खड़ा करने से ग्रामीण आक्रोशित होकर बिहटा बिहिंया स्टेट हाईवे और नोनाडीह गडहनी रोड को नोनाडीह मोड के समीप मृतकों के शव के साथ जाम कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकरहट थाना क्षेत्र के बागर निवासी जितेंद्र राय के 18 वर्षीय बड़े पुत्र अमित राय और चौरी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी कृष्णा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार दोनों दोस्त शादी में शामिल होने रोहतास जिले के नावाडीह गए थे । देर रात्रि करीब 12:00 बजे के आसपास बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सिकरहट थाना के समीप रोड पर खड़े जब्त किए गए ट्रक में युवकों के बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।वहीं एक्सिडेंट में बाइक सवार अमित कुमार तथा विकास कुमार की मौत मौके पर हीं हो गई।हादसे में मौत की जानकारी मिलते हीं मृतकों के परिजनों सहित बागर और बहुआरा गांव में कोहराम मच गई। दुर्घटना की खबर जंगल की आग की तरह आसपास फैल गई और गुरुवार के सुबह घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड इकट्ठा हो गई।घटना की कारण जब्त वाहनों के बीच रोड पर खडे देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही के विरुद्ध मृतकों के शव के साथ बिहटा बिहिंया स्टेट हाईवे और नोनाडीह गडहनी रोड को जाम कर दिया गया।रोड जाम होने से दोनों हीं सड़क में वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई।

जामकर्ताओं ने रोड पर से जब्त वाहनों को हटाने और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराये जाने की मांग कर रहे थे।।रोड जाम की सूचना मिलते हीं डीएसपी राहुल सिंह,तरारी बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ,सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ,,हसनबाजार एसएचओ शिवेन्द कुमार,सहार थानाघ्यक्ष प्रमोद राय और आसपास के कई थानों की पुलिस जाम स्थल पहुंचे।लेकिन लोगों को लाख समझाने का प्रयास करने बावजूद भी आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों के साथ सडक पर नौ बजे से दो बजे पूर्वाह्न तक अडे रहे। बताते चलें कि जब्त बालू लादे ट्रक में पहले भी कई चारपहिया और दो पहिया वाहन टकराने से सवार गम्भीर रुप से जख्मी हो चुके हैं।सिकरहटा थाना की पुलिस की लापरवाही के विरुद्ध पूर्व से स्थानीय लोगों आक्रोश व्याप्त था।जब्त वाहनों को बीच रोड से हटाये जाने की गुहार लोगों द्वारा बार बार लगाई जा रही थी।लेकिन पुलिस वाले बेपरवाह बने रहे। अंंतत: जब्त वाहनों को रोड से हटाने की संत्वना डीएसपी द्वारा दिये जाने और बीडीओ द्वारा मुआवजा मुहैया कराने की संत्वना देने पर लोग शांत हो रोड जाम हटाया।तब जाकर पांच घंटे बाद यातायात बहाल ह़ो पाई।
अपने बड़े बेटे व इंटर के छात्र अमित राय की मौत से मां आरती देवी रो-रो कर बेहाल है। वही पिता जितेंद्र राय की सपने चकनाचूर हो चुके है।छोटा भाई छोटू राय की सहारा भी छीन चुका है।
बहुआरा निवासी मृतक विकास कुमार अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।विकास की माँ रेनू देवी बेटे की मौत की बात सुन बेसुध अवस्था में रोती रही ,रोते रोते अचेत अवस्था में पहुंच जाती थी ,विकास के पिता पेशे सें किसान है विकास के पिता का सपना व चार भाईयों कें लिए पढ़ लिखकर सहारा बनने का सपना चकनाचूर हो गया ।