प्रयागराज : जिला मंत्री की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसरा लालापुर मंडल में किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी की अगुवाई में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसरा मंडल के बुदावा,अमरेहा, जसरा, खटंगिया और लालापुर मंडल के सोनौरी, छतहरा, बसहरा, गोबरा, लालापुर सहित एक दर्जन गांव में किसानों व्यापारियों शिक्षकों व समाजसेवियों से जन संपर्क करके भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लोगों के बीच रखते हुए बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लगभग 275 लोगों से टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल भी कराया गया।
श्री कमलेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि मोदी सरकार में किसान सशक्त बनता जा रहा है।मध्यमवर्ग का परिवार भी आसानी से अपना जीवन यापन कर रहा है।
जिसमें प्रमुख रूप से जसरा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, महामंत्री नीरज केसरवानी, राकेश पाठक, आलोक पाठक, विनय, आकाश आदि रहें। वही मनकामेश्वर मंडल लालापुर में मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह, महामंत्री कप्तान सिंह, लालापुर प्रधान शंकर लाल पांडेय शैलेंद्र पांडे, दीपक पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष रहे।

Leave a Comment