प्रतापगढ़ : बैंक में खाता खुलवाने आए छात्र की साइकिल चोरी

पट्टी कस्बे में स्थित स्टेट बैंक में खाता खुलवाने के लिए साइकिल से छात्र आए हुए थे साइकिल खड़ी कर बैंक के अंदर गए काम होने के बाद बाहर आए तो साइकिल गायब देख देख छात्र अवाक रह गए और मामले को बैंक कर्मचारियों को बताया इसकी जानकारी जब बैंक प्रबंधक नेमचंद्र को हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो साइकिल ले जाते चोर का फोटो कैद हो गया था। फिल हाल आए दिन बैंक से साइकिल चोरी हो रही है।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक नेमचंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैंक परिसर से 1 महीने के अंदर 4 वारदात साइकिल चोरी हो चुकी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है सीसीटीवी फुटेज कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई है उसी आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि आए दिन सेठ पन्नालाल स्वास्थ्य केंद्र से भी साइकिले चोरी हो रही है फिलहाल साइकिल चोरों के हौसले बुलंद है।
दोनो स्थलों से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं।दोनो प्रमुख स्थानों पर खाकी वर्दी का पहरा रहता है। बेसक दुख की बात है कि खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a Comment