ब्लाक अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी,व महा मंत्री लक्ष्मण यादव,व उपाध्यक्ष श्री कांत जी,उपाध्यक्ष उमाशंकर, संगठन मंत्री अमर नाथ, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनिता वर्मा सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए।
चतरा (सोनभद्र)। विकास खण्ड चतरा के समस्त टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की संयुक्त बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र चतरा (रामगढ़) सोनभद्र परिसर में आयोजित की गई। जिसमें ब्लाक कार्य का रिणी का गठन करने हेतु चर्चा किया गया।
बताते चलें कि शिक्षक/ शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में चतरा विकास खण्ड के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए।आगे की रणनीति पर चर्चा,व सदस्यता अभियान तथा भाजपा जन प्रतिनिधि से मिलने सम्बंधी चर्चा की गई।
बैठक में संरक्षक विनोद सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी तथा महामंत्री लक्ष्मण यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्षश्रीकांत उपाध्यक्ष रमाशंकर एवम संगठन मंत्री अमरनाथ के रूप में मनोनीत किया गया। वही टेट पास बहनों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया महिला मोर्चा अध्यक्ष विनिता वर्मा के रुप में निर्वाचन हुआ lजिसका सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। वहीं सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष बनाएं जाने पर जिला महा मंत्री अशोक कुमार पाण्डेय ने माल्यार्पण कर नव निर्वाचित पदा धिकारियो को बधाई दिया ।
ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। और योगी- मोदी के नीतियों का समर्थन करते हैं। इसी के साथ सभी शिक्षामित्र एक स्वर में योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए। नारे से पूरा सदन गूज उठा। अध्यक्षता दुर्गा शंकर मिश्र एवं संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस मौक़े पर दुर्गा शंकर मिश्र, हृदय शंकर पाण्डेय, नागेंद्र पाठक, बृजेश दुबे, विनोद कुमार त्रिपाठी, रामेश्वर सोनी, रामकृपाल दुबे, अशोक कुमार पाण्डेय , मनोज कुमार सिंह, आशा सिंह, विमलेश कुमार, रेनू सिंह, सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर नाथ, रमाशंकर, नंद लाल, लक्ष्मण प्रसाद, रामकृति, श्रीराम, विनोद सिंह, संध्या, विनिता वर्मा, संगीता, सहित सैंकड़ों टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र उपस्थित रहे।