सेहत के लिए वरदान है किशमिश का पानी

ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद बेहद फायदेमंद है। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो उन्हें में से एक है। किशमिश कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से भी राहत मिलती है। रात में इसे भिगोकर खाने से सेहत को और भी फायदे मिलते हैं सिर्फ किशमिश ही नहीं बल्कि इसका पानी भी स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है तो चलिए आज आपको बताते हैं। इसका पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।

डायबिटीज़ कंट्रोल

इस पानी का सेवन करके आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

शरीर होगा डिटॉक्स

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के कई कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो शरीर में से फ्री रेडिकल्स बाहर निकलते हैं। रोजाना इस पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ बाहर निकलते हैं और बॉडी साफ होती है।

कमजोरी होगी दूर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, किशमिश का पानी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी दूर करता है और शरीर को शक्तिशाली बनाता है।

पाचन होता मजबूत

इस पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत है। पेट के लिए यह पानी लाभकारी माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जिससे खाना अच्छी तरह से पचता है। इसके अलावा यह पानी ब्लोटिंग, गैस,अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में भी मदद कर साबित होता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

किश्मिश का पानी इम्युनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में मदद करता है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि किशमिश का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।

वजन होगा कम

यह पानी वजन कम करने में भी मदद करता है शोध के अनुसार किशमिश में मजबूत डाइटरी फाइबर और यह दोनों ही तत्व पेट में अच्छे व स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं लेकिन सिर्फ इस पानी के साथ-साथ नियमित व्यम व्यायाम और अच्छी डाइट पर ध्यान देकर आप वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

कैसे करें इसका सेवन

 

रात में एक गिलास गर्म पानी में कुछ किशमिश भिगो दें। सुबह इस पानी को गर्म करके इसका सेवन करें। यह पानी आप कभी भी पी सकते हैं। हालांकि लंच के पहले इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Leave a Comment