डाइजेशन को सुधारने के लिए इलायची चाय

हम जो भी खाते हैं, उसका सही से पचना बहुत जरूरी है। अगर खाना ठीक से नहीं पचता है, तो न केवल इससे डाइजेशन से जुड़े समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि इसका असर आपके पूरे शरीर पर होता है। खाने का सही से पचना,इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी मिलना व अपशिष्ट पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं मिलता है और इससे मोटापा भी बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर खाना ठीक से नहीं पचता है। जिससे अपच,गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है। अगर आपको खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, खाना ठीक से नहीं पचता है और लंच के बाद इलायची चाय पिए यह डाइजेशन को सुधरती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इलायची वाली चाय केवल स्वाद में ही नहीं अच्छी होती। बल्कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म और डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह खाना पचाने के साथ कब्ज़, गैस और एसिडिटी भी दूर करती है।

कुछ लोगों को गैस की वजह से खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द महसूस होता है, ऐसे में आप इस चाय को जरूर पिए। इलायची में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डाइजेशन सही करने के अलावा, इसकी चाय के और भी कई फायदे हैं। मौसम बदलने पर अगर आप सर्दी, खांसी और शरीर के दर्द से परेशान है, तो यह चाय मदद कर सकती है। पेट में गर्मी,जलन और एसिडिटी को भी यह दूर करती है।

Leave a Comment