राजगीर के बिहार में मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज़


राजगीर (बिहार) में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 यानी कि मेंस हॉकी एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार, मेज़बान भारत अपनी मोहिम की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा।
भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कज़ाखस्तान के साथ रखा गया है। वहीं पूल-बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं।

भारतीय टीम की कमान अनुभवी डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी। उनकी अगुवाई में टीम घरेलू दर्शकों के सामने खिताब जीतकर सीधे 2026 पुरुष हॉकी विश्व कप का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस बार पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इसके चलते आयोजकों ने बांग्लादेश को आमंत्रित किया। वहीं ओमान के हटने के बाद कज़ाखस्तान को शेड्यूल में शामिल किया गया है। हॉकी प्रेमियों की नज़रें इस बार पूरी तरह से भारतीय टीम और कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर टिकी रहेंगी, जो पेनल्टी कॉर्नर पर अपनी धारदार स्टिक से निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

– प्रियांशु अमन

Leave a Comment