जितेन्द्र कुमार
बिहिया – बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित साहेब टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गये. घटना में जख्मी विनोद कुमार, सोहन कुमार, शत्रुध्न कुमार, कंचन देवी व मंजू देवी का बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया. मामले को लेकर जख्मी विनोद कुमार द्वारा बिहिया थाने में आवेदन दिया गया है जिसमें कई लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.