महज 24 घंटे के अंदर ही ASP हिमांशु ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को धर दबोचा

राकेश कुमार

  • आरा : कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अन्तर्गत आरा-पटना राजमार्ग पर सकड्डी के पास नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंके जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त एक ई रिक्शा को जब्त किया गया है। इसकी जानकारी एएसपी हिमांशु कुमार ने शनिवार की देर शाम प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में चांदी के भदवर गांव निवासी मंतोष कुमार व बिट्टू कुमार के अलावा सकड्डी के राजाराम को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सदस्यों में मंतोष व बिट्टू रिश्ते में चाचा भतीजा लगते है। कांड में कुल पांच लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। दो अन्य को अभी चिह्नित किया जा रहा है।एएसपी ने बताया कि 31 मार्च काे चरपोखरी थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए चांदी आई हुई थी। वह लोगों से पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान ई रिक्शा चालक मंतोष व बिट्टू ने मदद कर प्रेमी के पास पहुंचाने का भरोसा दिए। इसके बाद ई- रिक्शा पर बैठाकर सकड्डी ढलान स्थित एक मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। जिस मकान में घटना की गई हैं, उसका मालिक बाहर रहता है। केयरटेकर राजाराम की संलिप्तता पाई गई है। इस घटना के बाद फिर दो बाइक सवार मिले। गलत नीयत से ही ले जा रहे थे तभी सकड्डी के पास फेंककर फरार हो गए थे। इस कांड में गीधा ओपी प्रभारी पुनम कुमारी व चांदी थाना की दारोगा प्रियंका कुमारी की सराहनीय भूमिका रही है। उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पीड़िता का 164 का बयान दर्ज हो गया है। सजा दिलाने को लेकर पुलिस प्रयास करेगी।

Leave a Comment